सभी स्टिमिंस मित्रोंको मेरा प्यार भरा नमस्ते , मै @techsoulai इंडिया से हूँ। मित्रों मै आप लोगों को कल दिनांक 28 .10.2023 को बिताये गए दिन का डायरी गेम प्रस्तुत करने जा रहा हूँ।
Now please check : @goodybest @wilmer1988 and @heriadi
मित्रो मुझे सैटरडे के दिन एक छोटासा काम आने के कारन कल मुझे गाँव जाना पड़ा।
कल सैटरडे और संडे छुट्टी होने के कारन मैंने कल सुबह जाने की तैयारी की ,मगर आज मेरे पास गाड़ी नहीं थी ,क्योकि गुरवार को मेरा भांजा गाड़ी लेकर अलीबाग गया था ,उसका अर्जेन्ट काम आया था ,तो मैंने ही उसे ले जाने को कहा था। मुझे पता नहीं था ,मेरा भी कुछ काम निकल आएगा। उसे फ़ोन किया तो वह बोला मै गाड़ी लेकर आता हूँ ,मगर मेरा काम अभी हुआ नहीं है। और माँ की तबियत भी ख़राब है। तो मैंने उसे कहा तू तेरा काम पूरा कर ले ,मै बस से जाता हूँ।
मैंने सुबह साढ़े पांच बजे उठकर अपना सुबह का योगा ,मैडिटेशन इत्यादि रूटीन पूरा करके गांव जानें की तैयारी की। मुझे सुबह सात बजे की बस पकड़नी थी। बहुत दिनों के बाद मै आज बस से सफर कर रहा था। मेरा गांव मेरे यहां से पनवेल नवी मुंबई से, चार घंटे की दूरी पर है। मैंने सात बजे की बस पकड़ ली। मै सव्वा ग्यारह बजे गांव पहुँच गया। जिस काम के लिए आया था ,वह काम पहले कर लिया। एक छोटासा व्यहार था वह दो बजे तक पूरा हो गया। खाना खाने के बाद मै खेत में चक्कर लगाने गया।
साढ़े तीन बजे भी धुप बहुत लग रही थी। शहर से दूर गांव में आने पर बहुत ही हलका सा महसूस होता है। शांत वातावरण ,खुली हवा खेत का एक अलग ही सुगंध , बड़ा मजा आता है। खेत में सभी तरफ हरियाली थी। चारोँ तरफ गन्ने के खेत हवा से लहर रहे थे। मै टहलते टहलते कुआँ के पास आया ,जहाँ से खेत को पानी दिया जाता है।
हमारे यहां बहुत बढे कुआं होते है। उसके किनारे एक वटवृक्ष का पेड़ ऊगा हुआ था। और उसके ऊपर चिड़ियाँ ने अपने घोंसले बनाए हुए थे। खेत में वृक्ष पर घोंसला बनाने वाली उस चिड़िया का नाम हमारे यहां सुगरन पक्षी है। यह पक्षी बहुत मेहनती ,और बहुत सुन्दर घोसला बनाने वाला पक्षी है।
हम वहा जाने के कारन डर से पक्षी वह नहीं आ रहे थे। मई उनके घोसले देखता ही रह गया ,कितना छोटासा पक्षी ,अपनी छोटीसी चोंच से कितना सुन्दर घोसला बनता है। मै देखता ही रह गया। मै खेत से घर आया ,मुझे मुंबई जाना था।
मैंने छे बजे की मुंबई की बस पकड़ी और मै गांव से निकल पड़ा। मै ग्यारह बजे मुंबई पहुंचा। खाना खाया और सो गया। मित्रों ये रहा मेरा कल का दिन। मित्रो बहुत बहुत धन्यवाद ,मेरा डायरी पढ़ने के लिए। ....
Photos captured by | @techsoulai |
---|---|
Location | Panvel navi Mumbai ,Maharashtra , India |
Camera Device | Vivo Y20G |
I hope you like this | Thanks for reading. You are all welcome.... |